मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 | UP Mukhyamantri Bal Seva New Scheme in Hindi

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चे की देख-रेख करने वाले को तथा बच्चे के वयस्क होने तक प्रति माह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी  के अलावा दूसरी बीमारियों से भी जो बच्चे अनाथ हुए हैं और 0 से 18 साल के बच्चे, जिनके माता या पिता या दोनों की कोविड-19 महामारी की वजह से मौत हो गई है, उन्हें भी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में शामिल करने की घोषणा(Announcement) की हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को लांच 30 मई 2021 में किया गया है।

लोकभवन में महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया गया हैं। इसके अलावा 11 से 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चों को अटल आवासीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फ्री शिक्षा दी जाएगी। 

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शादी पर 1 लाख रु दिए जाएंगे

कोविड-19 महामारी में अनाथ हुईं लड़कियों को विवाह योग्य होने पर इस योजना के तहत ₹101000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा कक्षा 9 या उससे ऊपर के 18 साल तक के छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप की सुविधा दी जाएगी।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी बच्चों की आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हो गए है।

ऐसे बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और दीक्षा सहित विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार की इन बच्चों के प्रति सहानुभूति(Sympathy) है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा अन्य बच्चों की तरह उन्नति के सभी सुविधा प्रदान(provide) किए जाएंगे।

परेशान बच्चो को तुरन्त लाभ पहुचाँना। तथा उनको गलत हाथों में जाने से भी बचाना।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की पात्रता

  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • कोविड-19 महामारी के कारण माता-पिता की मृत्यु।
  • लीगल गार्डियन की मृत्यु कोविड-19 महामारी के कारण हुई हो तो वह भी इस योजना का पात्र है।
  • आय अर्जित करने वाले अभिभावक की भी मृत्यु कोविड-19 महामारी के कारण हुई हो तो वह भी इस योजना का पात्र है।
  • वह बच्चे जिनके माता-पिता में से कोई एक ही जीवित था या दोनो की मृत्यु कोविड-19 महामारी के कारण हो गई हो।
  • बच्चे की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से कम।
  • एक परिवार के सभी बच्चे (जैविक एवं कानूनी रूप से गोद लिए हो )।
  • वर्तमान मे जीवित माता या पिता की आय 2 लाख रूपयें या 2 लाख  से कम होनी चाहिए।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • बच्चे की आयु प्रमाण पत्र।
  • 2019 से मृत्यु के साक्ष्य।
  • बच्चे एवं अभिभावक की नवीनतम फोटो सहित पूर्व आवेदन
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र (यदि माता-पिता दोनों की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में आय प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी नहीं है।)
  • शिक्षण संस्थान में रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभ एवंम विशेषताऐं

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का आरम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 30 मई 2021 को किया गया है।उन सभी बच्चों की मदद दी जाएगी, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी के कारण हुई हो।

पात्र बच्चों के पालन पोषण के लिए प्रतिमाह 4,000 रूपयें दिये जाएगे, जब तक वह वयस्क न हो जाऐ।

इसके अलावा इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शादी के लिए ₹101000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चे की आयु यदि 10 वर्ष या 10 वर्ष से कम है और उसका कोई अभिभावक नहीं है और आवास भी नहीं है तो इस स्थिति में बच्चे को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से सभी पढ़ाई कर रहे बच्चों को लैपटॉप या टेबलेट भी प्रदान किया जाएगा। जिससे उनकी पढ़ाई पर बाधा न पड़े।

सभी अवयस्क लड़कियों को भारत सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह एवं अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन प्रक्रिया

यदि आप यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को आवेदन करना होगा।

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी या विकासखंड या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जाना होगा और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते है तो आपको लेखपाल, तहसील या जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।

आपको कार्यालय से इस योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। अथवा नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि आपको इसे साफ-साफ अक्षरों में भरना है।

इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

अब आपको यह आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करना होगा।

इस प्रकार आप यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना  2021 के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति द्वारा पात्र बच्चों को चिन्हित करने के बाद 15 दिन के अंदर आने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना  2021 फार्म को माता-पिता / माता या पिता की मृत्‍यु के 2 साल के भीतर भर कर जमा किया जा सकता है।

फार्म जमा होने के बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जायेगी। यदि जांच में आपका आवेदन पत्र सही पाया जाता है, तो कोविड-19 महामारी पीडि़त बच्‍चे को इसका लाभ प्रदान कर दिया जायेगा।

यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के Application Form Download कैसे करें

इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है। इसलिये आपको आवेदन करने से पहले यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021  Application Form डाउनलोड करना होगा। आपकी सुविधा के लिये हम आपको Application Form PDF  का लिंक उपलब्‍ध करा रहे हैं। आप इस पर क्लिक करके यूपी मुख्‍यमंत्री बाल सेवा योजना PDF फार्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। नीचे दिऐ गए लिंक पर क्लिक करें-

निष्कर्ष | CONCLUSION

जैसे की हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कोविड-19 के कारण हुए अनाथ बच्चों को सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 का शुभारंभ किया गया है।

जिसके तहत कोविड-19 महामारी के कारण हुए अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा के लिए इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। 

ऐसे बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और दीक्षा सहित विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार की इन बच्चों के प्रति सहानुभूति(Sympathy) है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा अन्य बच्चों की तरह उन्नति के सभी सुविधा प्रदान(provide) किए जाएंगे।

FAQs | यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 से सम्बन्धित प्रश्न -

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत कितने रू की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चे की देख-रेख करने वाले को तथा बच्चे के वयस्क होने तक प्रति माह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत क्या उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए?

 हाँ उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 कब लांच किया गया है?

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को लांच 30 मई 2021 में किया गया है।

प्रश्न: बच्चे की आयु कितनी होनी चाहिए?

बच्चे की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से कम।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत लड़कियों की शादी के लिए कितनी रू की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी?

इस योजना के माध्यम से लड़कियों की शादी के लिए ₹101000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत पढ़ाई कर रहे बच्चों को क्या प्रदान किया जाएगा?

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से सभी पढ़ाई कर रहे बच्चों को लैपटॉप या टेबलेट भी प्रदान किया जाएगा। जिससे उनकी पढ़ाई पर बाधा न पड़े।

प्रश्न: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 के तहत सभी अवयस्क लड़कियों को भारत सरकार द्वारा संचालित शिक्षा एवं आवास की सुविधा क्या प्रदान की जाएगी?

हाँ, सभी अवयस्क लड़कियों को भारत सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह एवं अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रश्न: यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य क्या हैं?

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी बच्चों की आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हो गए है।

प्रश्न: यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत वर्तमान मे जीवित माता या पिता की आय कितनी होनी चाहिए?

वर्तमान मे जीवित माता या पिता की आय 2 लाख रूपयें या 2 लाख  से कम होनी चाहिए।

प्रश्न: यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के Application Form Download कैसे करें?

नीचे दिऐ गए लिंक पर क्लिक करें-

   यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021  Application Form डाउनलोड

नोट :- प्यारे दोस्तो आज इस आर्टिकल में मैंने आपको यूपी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 बारे में आवश्यक जानकारी दी हैं। आशा हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी।आपको यह जानकारी कैसी लगी प्लीज कमेंट करके बताएँ।

Leave a Comment