एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है
इस योजना का आरम्भ 24 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था।
उत्तर प्रदेश में ऐसे उत्पाद बनते हैं जो देश में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं, जैसे प्राचीन एवं पौष्टिक कालानमक चावल, गेहूँ डंठल शिल्प, लखनवी कढ़ाई चिकनकारी, कांच का सामान आदि बहुत प्रसिद्ध है। इनमें से बहुत से उत्पाद जीआई टैग(GI tags), भौगोलिक संकेतक धारक हैं। ये वे उत्पाद हैं जिनसे स्थान विशिष्ट की पहचान होती है।
भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान आदि के साथ ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ कार्यक्रम समन्वय करते हुए इस कार्यक्रम से जुड़े समस्त हितधारकों के साथ क्रियान्वयन के विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श एवं तदनुरूप विकास रणनीति के निर्धारण हेतु ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओ को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किये जा रहे है, और इस योजना के तहत देश के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा और योजना के तहत आवेदन करने के लिए भी अनुमति है।
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) ऐसे विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को स्वरोज़गार देगी, उत्तरप्रदेश में जो भी जिला, जनपद जिस विशेष सामान के लिए जानी जाती है, उधर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी को बढ़ावा देगी, वहां पर काम करने वालों को प्रोत्साहित करेगी।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के लाभ | Benefits of UP One District One Product Yojana
One District One Product Scheme 2021 के माध्यम से लगभग 25 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरियां मिलेंगी, और राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को 2 प्रतिशत बढ़ाएगा।
इस योजना में हर जनपद का एक विशेष उत्पाद चयनित किया गया है, ओ.डी.ओ.पी. के अंतर्गत चयनित उत्पाद संबन्धित जनपद में अपने उत्पादन अथवा निर्माण के लिए परम्परागत रूप से प्रसिद्ध है। (उदाहरणार्थ : प्राचीन एवं पौष्टिक कालानमक चावल, गेहूँ डंठल शिल्प, लखनवी कढ़ाई चिकनकारी, कांच का सामान आदि)।
इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर में लोन दिया जायेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ ले सकें।
इस योजना के अंतर्गत लाभ सभी छोटे स्थानीय कारोबारियों ,शिल्पियों ,बुनकरों एवं उद्यमियों को प्रदान किया जायेगा।
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) कार्यक्रम के उद्देश्य –
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी “एक जनपद – एक उत्पाद” कार्यक्रम का उद्देश्य है कि इन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए।
उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में विशिष्ट पारंपरिक उत्पाद औद्योगिक केंद्रों की स्थापना कर उन पारंपरिक उद्योगों का विस्तार करना है जो राज्य के संबंधित जनपदों के पर्याय हों ।
आय वृद्धि व स्थानीय रोज़गार को बढ़ा कर राज्य में प्रवास को रोकना।
उत्पाद की गुणवत्ता व क्षमता कौशल विकास में सुधार।
इसके साथ ही यह योजना युवाओं को भी आकर्षित करेगी, जिससे राज्य के बेरोजगार युवाओ को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किये जायेगे।
इस योजना का उद्देश्य है कि यूपी के हर जिलों का अपना एक प्रोडक्ट होगा, जो उस जिले की पहचान बनेगा। यह बिजनेस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की श्रेणी में रखा गया है।
एक्ट्रेस कंगना रनौत को यूपी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर –
एक tweets में, मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा, “प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत से मुलाकात की यूपी के मुख्यमंत्री, जिन्होंने उन्हें ओडीओपी उत्पाद भेंट किया. कंगना जी ओडीओपी के लिए हमारी ब्रांड एंबेसडर होंगी.”
उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को “एक जिला एक उत्पाद” (ओडीओपी) का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
एक जिला एक उत्पाद योजना के लिए प्रसिद्ध शहर एवं उत्पाद | UP ODOP district wise Product 2021
जिला (District name) | उत्पाद (Product name) | जिला (District name) | उत्पाद (Product name) |
---|---|---|---|
आगरा | चमड़ा उत्पाद | झांसी | सॉफ्ट ट्वॉयज |
अमरोहा | वाद्य यंत्र (ढोलक) | कौशाम्बी | खाद्य प्रसंस्करण (केला) |
अलीगढ़ | ताले एवं हार्डवेयर | कन्नौज | इत्र |
औरैया | दूध प्रसंस्करण (देसी घी) | कुशीनगर | केला फाइबर उत्पाद |
आजमगढ़ | काली मिट्टी की कलाकृतियाँ | कानपुर देहात | एल्युमिनियम बर्तन |
अम्बेडकर नगर | वस्त्र उत्पाद | कानपुर नगर | चमड़ा उत्पाद |
अयोध्या | गुड़ | कासगंज | ज़री-जरदोज़ी |
अमेठी | मूँज उत्पाद | लखीमपुर खीरी | जनजातीय शिल्प |
बदायूं | ज़री जरदोज़ी उत्पाद | ललितपुर | ज़री सिल्क साड़ी |
बागपत | होम फर्नीशिंग | लखनऊ | चिकनकारी एवं ज़री ज़रदोज़ी |
बहराइच | गेहूँ डंठल (हस्तकला) उत्पाद | महाराजगंज | फर्नीचर |
बरेली | ज़री-ज़रदोज़ी | मेरठ | खेल की सामग्री |
बलिया | बिंदी उत्पाद | महोबा | गौरा पत्थर |
बस्ती | काष्ठ कला | मिर्जापुर | कालीन |
बलरामपुर | खाद्य प्रसंस्करण (दाल) | मैनपुरी | तारकशी कला |
भदोही | कालीन (दरी) | मुरादाबाद | धातु शिल्प |
बांदा | शज़र पत्थर शिल्प | मथुरा | सैनिटरी फिटिंग |
बिजनौर | काष्ठ कला | मुजफ्फरनगर | गुड़ |
बाराबंकी | वस्त्र उत्पाद | मऊ | वस्त्र उत्पाद |
बुलंदशहर | सिरेमिक उत्पाद | पीलीभीत | बांसुरी |
चंदौली | ज़री-ज़रदोज़ी | प्रतापगढ़ | खाद्य प्रसंस्करण (आंवला) |
चित्रकूट | लकड़ी के खिलौने | प्रयागराज | मूंज उत्पाद |
देवरिया | सजावट के सामान | रायबरेली | काष्ठ कला |
इटावा | वस्त्र उद्योग | रामपुर | पैचवर्क के साथ एप्लिक वर्क, जरी पैचवर्क |
एटा | घुंघरू, घंटी एवं पीतल उत्पाद | संत कबीर नगर | ब्रासवेयर |
फर्रुखाबाद | वस्त्र छपाई | शाहजहांपुर | ज़री-ज़रदोज़ी |
फतेहपुर | बेटशीट एवं आयरन फैब्रीकेशन वर्क्स | शामली | लौहकला |
फिरोजाबाद | कांच के उत्पाद | सहारनपुर | लकड़ी पर नक्काशी |
गौतमबुद्ध नगर | रेडीमेड गार्मेंट | श्रावस्ती | जनजातीय शिल्प |
गाजीपुर | जूट वॉल हैंगिंग | संभल | हस्तशिल्प (हॉर्न-बोन) |
गाज़ियाबाद | अभियांत्रिकी सामग्री | सिद्धार्थनगर | काला नमक चावल |
गोंडा | खाद्य प्रसंस्करण (दाल) | सीतापुर | दरी |
गोरखपुर | टेराकोटा | सोनभद्र | कालीन |
हापुड़ | होम फर्निशिंग | सुल्तानपुर | मूँज उत्पाद |
हरदोई | हैंडलूम | उन्नाव | ज़री-जरदोज़ी |
हाथरस | हींग | वाराणसी | बनारसी रेशम साड़ी |
हमीरपुर | जूते | ||
जौनपुर | ऊनी कालीन (दरी) | ||
जालौन | हस्तनिर्मित कागज कला | ||
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) 2021 वर्णन ?
योजना का नाम | एक जिला एक उत्पाद योजना(ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश |
शुरुवात की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
आरम्भ | 24 जनवरी, 2018 |
कार्यक्रम | उत्तर प्रदेश दिवस |
योजना का क्रियान्वयन | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी प्रोत्साहन विभाग |
ऑफिसियल साइट | www.odopup.in |
हेल्पलाइन नंबर (टोल-फ़्री नंबर) | 1800-1800-888 |
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) लक्ष्य -
एक जिला एक उत्पाद योजना(ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में विशिष्ट पारंपरिक उत्पाद औद्योगिक केंद्रों की स्थापना कर उन पारंपरिक उद्योगों का विस्तार करना है जो राज्य के संबंधित जनपदों के समानार्थी हों।
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) बजट -
एक जिला एक उत्पाद योजना(ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को क्रियान्वित करने हेतु, रु. 250 करोड़ का प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018-19 के बजट में किया गया है।
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) ई-कॉमर्स वेबसाइट -
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) ऐसे विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को स्वरोज़गार देगी, उत्तरप्रदेश में जो भी जिला, जनपद जिस विशेष सामान के लिए जानी जाती है, उधर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी को बढ़ावा देगी, वहां पर काम करने वालों को प्रोत्साहित करेगी, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने के लिए एक ई-कॉमर्स वेबसाइट प्रदान कर रही है ।
यह एक ऐसा सरल कदम हैं जिसकी मदद से कोई भी उद्यम इस वेब पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर सकता है और अपनी वस्तुओं को आसानी से बेच सकता है।
इस एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओ को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किये जा रहे है, और इस योजना के तहत देश के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा और योजना के तहत आवेदन करने के लिए भी अनुमति है।
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.)आवेदन की प्रक्रिया -
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सभी इच्छुक लाभार्थी नीचे दिये गये ऑफिसियल www.odopup.in को क्लिक करें –
अब आपके सामने ऑफिसियल होम पेज खुलकर आ जाएगा।
अब ऑफिसियल पेज के मिनु बार मे आपको क्रेता एवं विक्रेता प्लेटफार्म / Buyers And Sellers Platform का Option ऊपर की ओर दिखाई देगा। इस पर आप क्लिक करे।
प्लेटफार्म बटन पर क्लिक करने बाद आपके तीन ऑप्शन दिखाई देगा।
- AMAZON
- GeM Portal
- eBAY
आपको इन तीन विकल्प में से किसी एक विकल्प को क्लिक होगा।
यदि आप Amazon पर क्लिक करते हैं तो यहां पर आपको Buyers और Sellers के दो ऑप्शन दिखाई देगा।
अब यहां जैसे आप Sellers के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो यह Amazon KalaHaat Application Form स्क्रीन पर सामने आपको दिखाई देगा। कुछ इस तरह –

आपको ध्यान से Amazon KalaHaat Application Form को Fill करके नीचे दिए गए Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपका फार्म Submit हो जाएगा।
2. GeM Portal के लिए GeM Portal का ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो यहां आपको Buyers and Sellers काऑप्शन दिखाई देगा।
आपको Buyers and Sellers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही ऊपर आपको SIGN UP SELLER इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा।

इसके बाद Review Terms and Conditions / समीक्षा नियम और शर्तें के Option पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक पीडीएफओपेन होगी, पीडीएफ में दी गई जानकारी को बहुत ही ध्यान से पढ़ें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन जमा करें।
3. eBAY SELLER के लिए eBAY के ऑप्शन पर क्लिक करते ही इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा।

पेज ओपन होते ही आपको ऊपर START SELLING के बटन पर क्लिक करना होगा फिर NEXT PAGE OPEN हो जायेगा।
NEXT PAGE पर आपको अपना मोबाइल नम्बर देना होगा, मोबाइल नम्बर देते ही आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आयेगा, आपको यह OTP NO भरना पडेगा।
फिर आपको इसमे सही जानकारी भरना पडेगा, उसके बाद सबमिट कर दे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन जमा करें।
ऊपर दिए गए तरीके से आप आसानी से एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना में घर बैठे आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी की सहायता भी ले सकते हैं।
ओ.डी.ओ.पी. मार्जिन मनी क्या है | ODOP loan Scheme in hindi
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी से जुड़ी ओ.डी.ओ.पी मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार आवेदक को जिले के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उधोग स्थापित करने के लिए अनुदान राशि प्रदान करेगी। अनुदान की राशि कारोबार की लागत के अनुसार निर्धारित की गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना में उत्पादक के साथ ट्रेडिंग करने वाला भी लाभार्थी बन सकता है।
ओ.डी.ओ.पी मार्जिन मनी (लाभ राशि) योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया -
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सभी इच्छुक लाभार्थी नीचे दिये गये ऑफिसियल www.odopup.in को क्लिक करें –

अब आपके सामने ऑफिसियल होम पेज खुलकर आ जाएगा। यहां आपको ऑनलाइन आवेदन पर जाकर ओ.डी.ओ.पी लाभ राशि योजना पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना पर क्लिक करना होगा।
आवेदन फार्म को ध्यान से पढ़कर भरना होगा और सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपको ओडीओपी लाभ राशि योजना पर क्लिक करना होगा।
अब आपको पूछी जानकारी Fill करना होगी और Submit पर Click करना होगा।
ODOP ट्रेनिंग तथा टूलकिट योजना क्या है?
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी के तहत ODOP प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए यह योजना मुख्य रूप से कारीगरों के लिए है। उधोग में कुशल कार्य बल को पूरा करने के लिए कारीगरों व श्रमिकों को उन्नत टूलकिट एवं प्रशिक्षण मुहैया कराकर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा इस योजना में आवेदनकर्ता को Training के दौरान 200 रूपए का Amount हर दिन मानदेय के रूप में दिया जाता है।
ODOP ट्रेनिंग तथा टूलकिट योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया -
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सभी इच्छुक लाभार्थी नीचे दिये गये ऑफिसियल www.odopup.in को क्लिक करें –

अब आपके सामने ऑफिसियल होम पेज खुलकर आ जाएगा। यहां आपको ऑनलाइन आवेदन पर जाकर ओ.डी.ओ.पी प्रशिक्षण व टूलकिट योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा वहां आपको एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अगर आप पहले से पंजीकृत हैं तो आपको अपना USER NAME व PASSWORD डालकर लॉग इन करना होगा।
यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं है तो आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करके आवेदन फार्म भरना होगा।
अब आपको पूछी जानकारी Fill करना होगी और Submit पर Click करना होगा।
फीडबैक देने की प्रक्रिया -
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सभी इच्छुक लाभार्थी नीचे दिये गये ऑफिसियल www.odopup.in को क्लिक करें –
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
होम पेज पर आपको Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा।
अब आपको इसमे दी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरना पड़ेगा।
अब आपको सबमिट के ऑप्सन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।
निष्कर्ष | CONCLUSION
एक जिला एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) ऐसे विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को स्वरोज़गार देगी, उत्तरप्रदेश में जो भी जिला, जनपद जिस विशेष सामान के लिए जानी जाती है, उधर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी को बढ़ावा देगी, वहां पर काम करने वालों को प्रोत्साहित करेगी।
FAQs | ओ डी ओ पी योजना से सम्बन्धित प्रश्न -
प्रश्न: क्या ओ.डी.ओ.पी. योजनाओं के लिए आवेदन करने हेतु कोई आयु सीमा निश्चित है ?
आवेदक की आयु 18 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी चाहिए
प्रश्न: ओ.डी.ओ.पी. टोल-फ़्री नंबर क्या है?
कोई भी व्यक्ति टोल-फ़्री नंबर 1800-1800-888 पर संपर्क कर सकता है।
प्रश्न:क्या महिलाओं के लिए कोई विशिष्ट योजना है ?
महिलाओं के लिए कोई विशिष्ट ओ.डी.ओ.पी. योजना नहीं नामित की गई है। फिर भी महिला उद्यमी स्टैंड अप इंडिया योजनान्तर्गत लाभों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न: इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से कितने सदस्य लाभार्थी हो सकते हैं ?
एक परिवार से केवल एक सदस्य ओ.डी.ओ.पी. योजना के तहत लाभार्थी हो सकता है।
प्रश्न: यदि बैंक, अधिकरण (डी.आई.सी.) द्वारा संस्तुति किए जाने के बावजूद ऋण देने से मना करता है तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
आवेदक बैंक प्रबन्धक से ऋण देने से मना किए जाने का कारण पूछ सकता/सकती है और यदि संतोषजनक उत्तर न मिले तो बैंकिंग प्रमुख से सहायता ली जा सकती है। बैंक प्रमुख द्वारा बैंक से संबन्धित हर शिकायत का निवारण किया जाएगा।
प्रश्न: ओ.डी.ओ.पी.कार्यक्रम क्या है?
एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) श्रेणी को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है।
प्रश्न: ODOP योजना का FULL FORM क्या है?
One District One Product (ODOP) ।
प्रश्न: एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) का ऑफिशियल साइट क्या है?
ऑफिशियल साइट www.odopup.in/ है।
नोट :- प्यारे दोस्तो आज इस आर्टिकल में मैंने आपको एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओ.डी.ओ.पी.) उत्तर प्रदेश के बारे में आवश्यक जानकारी दी हैं। आशा हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी।आपको यह जानकारी कैसी लगी प्लीज कमेंट करके बताएँ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…